
पटेल मैदान में गुरुवार को सवेरा होते-होते सी.आर.पी.एफ. ग्रुप सेंटर प्रथम एवं द्वितीय, ए.टी.एस. की महिला जवान, राजस्थान पुलिस, सेना के जवान, हाड़ी रानी महिला बटालियन, जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, एन.सी.सी. के कैडेट्स एवं सामान्य नागरिक एकत्र होना शुरू हो गए। दौड़ में पहली बार शहरवासियों के उत्साह को देखते हुए मुकाबले अलग-अलग आयु वर्ग में आयोजित किए गए।
समारोह के मुख्य अतिथि सी.आर.पी.एफ. ग्रुप सेंटर प्रथम के डी.आई.जी. भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी राजू भार्गव एवं ग्रुप सेंटर द्वितीय के डी.आई.जी. अंतर्राष्ट्रीय तैराक एम.एस. शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजस्थान धरोहर एवं प्रोन्नति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत भी उपस्थित थे।
मैराथन दौड़ के जवान ग्रुप में विवेक तिवाड़ी इण्डियन आर्मी के प्रथम स्थान पर, सुमित कुमार इण्डियन आर्मी के द्वितीय स्थान एवं अंकुर पानिग्रही तृतीय स्थान पर रहे। महिला ग्रुप में कुमारी सोनू जी.आर.पी. गु्रप में प्रथम स्थान, कुमारी अगनदीप कौर सी.आर.पी.एफ. ग्रुप-2 से द्वितीय स्थान एवं कुमारी मधु त्यागी सी.आर.पी. जी.सी.-2 गु्रप से तृतीय स्थान पर रही। छात्र गु्रप में योगेश कुमार प्रथम, पीरूराम टू राज नेवल एन.सी.सी. गु्रप से द्वितीय, मंगलाराम तृतीय स्थान पर रहें। वरिष्ठ नागरिक गु्रप से बालेश गोहिल प्रथम स्थान, विजय सिंह द्वितीय स्थान एवं रविन्द्र भटनागर तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग से वीर प्रताप सिंह अरणावत प्रथम स्थान, सचिन मौर्य द्वितीय स्थान एवं कौशल गोयल तृतीय स्थान पर रहे। विकलांग गु्रप से गौतम गुप्ता प्रथम, पिं्रस द्वितीय एवं कार्तिक तृतीय स्थान पर रहें।
मैराथन दौड़ पटेल मैदान से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौराहा, आगरा गेट, पृथ्वीराज मार्ग, गांधी भवन चौराहा, कचहरी रोड, इंडिया मोटर चौराहा एवं सूचना केन्द्र होते हुए पुनः पटेल मैदान पर सम्पन्न हुई। दौड़ में सबसे पहले सेक्टर, छात्र-छात्राओं के वर्ग को रवाना किया तथा उसके बाद पुरुष एवं महिला वर्ग के साथ बुजुर्ग वर्ग की दौड़ प्रारंभ की गई।
दौड़ के पूरे मार्ग पर यातायात पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था दिखी। दौड़ के आगे तथा प्रत्येक चौराहे पर यातायात पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था के चलते धावक बिना रुकावट के सम्पन्न हुई।