अजमेर, 18 मई। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के सचिव प्रशासन पद पर सोमवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़-प्रथम ने कार्यभार संभाल लिया। श्रीमती मेघना चैधरी ने उन्हें कार्यभार संभलाया।
अजमेर जिले के मूल निवासी श्री राठौड मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् अलवर के पद से डिस्काॅम में आए हैं। उन्होंने इससे पूर्व उपखण्ड अधिकारी सांगोद (कोटा), उपखण्ड़ अधिकारी बड़ी सादड़ी, उपखण्ड़ अधिकारी नीम का थाना (सीकर), प्राधिकृत अधिकारी जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर, विशेषाधिकारी (भूमि) नगर सुधार न्यास अजमेर, उपखण्ड अधिकारी बेगूं, जिला रसद अधिकारी सवाई माधोपुर तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर अलवर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
इस अवसर पर मुख्यालय पर समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।