ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को लगेगी विद्युत चैपालें

AVVNL thumbअजमेर, 18 मई। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के लिये अजमेर जिला वृत्त में 19 मई मंगलवार को 10 स्थानों पर विद्युत चैपालों का आयोजन किया जाएगा।

निगम के अधीक्षण अभियंता (अ.जि.वृ.) श्री एस. एन. चावला ने बताया कि यह विद्युत चैपाल मंगलवार को ग्रामीण कनिष्ठ अभियंता मुख्यालय (33/11 के.वी. सब स्टेशन) पर प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जायेगी। ये चैपालें 19 मई को सेदरिया, रामगढ़, राजियावास, सिलोरा, कोटड़ी, रामसर, नागोला, गोयला, प्रान्हेड़ा एवं मेहरूकलां के सहायक अभियंता क्षेत्रा में आयोजित होगी। चैपाल में प्राप्त शिकायतों का पंजीयन कर समयबद्धता से निस्तारण भी किया जाएगा।

अजमेर शहर वृत्त में लगेगी तीन चैपालेंः-

अजमेर शहर वृत्त के अधीक्षण अभियंता (अ.श.वृ.) श्री वी. एस. भाटी ने बताया कि मंगलवार 19 मई को अजमेर शहर वृत्त के मदार सब-डिवीजन की विद्युत चैपाल 33 केवी सब-स्टेशन ऊँटड़ा पर लगेगी जबकि पुष्कर की सब-स्टेशन नान्द पर तथा सराधना सब-डिवीजन की विद्युत चैपाल 33 केवी सब-स्टेशन डोडीयाना पर आयोजित होगी।

error: Content is protected !!