अजमेर, 18 मई। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. की सचिव (प्रशासन) श्रीमती मेघना चौधरी का स्थानान्तरण राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव पद पर हो जाने से उन्हें सोमवार को समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर श्रीमती मेघना चौधरी को प्रबंध निदेशक श्री हेमन्त कुमार गेरा ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया, जबकि निदेशक (वित्त) श्री एन. के. माथुर ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। वहीं कम्पनी सचिव श्रीमती नेहा शर्मा ने उन्हें शाॅल ओढ़ाकर सम्मान किया।
समारोह में प्रबंध निदेशक ने श्रीमती चौधरी की कार्यशैली की प्रश्ंासा की तथा बताया कि उनमें नम्रता, सकारात्मकता एवं सुरक्षा भावना का गुण कूट-कूट कर भरा हैं उसी के कारण उन्होंने निगम के सभी कर्मियों का दिल भी जीता हैं। इस अवसर निदेशक (वित्त) श्री एन. के. माथुर ने श्रीमती चैधरी की कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने नव आगन्तुक सचिव (प्रशासन) श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ का भी पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। समारोह में श्रीमती मेघना चौधरी ने भी उनके डिस्काॅम में कार्यकाल के दौरान सभी से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर संभागीय मुख्य अभियंता श्री बी. एस. रत्नू, श्री बी.एम. भामू (वाणिज्य), श्री एच.एस. मीणा (एमएम), सहायक निदेशक (जन सम्पर्क) श्री महेश चन्द्र शर्मा सहित डिस्काॅम के समस्त वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री रामावतार अग्रवाल ने किया।