पार्षद खंडेलवाल पंचतत्व में विलीन

beawar samachar-सुमित सारस्वत- ब्यावर शहर में वार्ड संख्या 9 से भाजपा पार्षद उमा खंडेलवाल अब नहीं रहीं। सोमवार तड़के जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वे गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। हिन्दू सेवा मंडल के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार हुआ। पुत्र शरद खंडेलवाल ने अपनी माता की चिता को मुखाग्नि दी।
दिवंगत पार्षद खंडेलवाल सक्रिय, मिलनसार व समाजसेवी थीं। भाजपा महिला मोर्चा व खंडेलवाल महिला मंडल में अध्यक्ष पद पर रहीं। पार्षद बनने के बाद से ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो गईं। उनके निधन पर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल, विधायक शंकर सिंह रावत, पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा, सभापति बबीता चौहान, उपसभापति सुनील मूंदड़ा, खंडेलवाल समाज के युवा अध्यक्ष धीरज घीया सहित राजनीतिक, सामाजिक व अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने शोक प्रकट करते हुए भावांजलि अर्पित की।

error: Content is protected !!