अरांई में पाश्र्वनाथ मन्दिर का वैदिक प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू

arainअरांई 26 मई। कस्बे में मंगलवार को पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर आठ गांव पंचायत कमेठी का वैदिक प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में प्रथत दिन आचार्य श्री विमध सागर महाराज का मंगल प्रवेश हुआ। जैन समाज के बन्धुओं ने महराज के मंगल प्रवेश पर जोरदार स्वागत कर मंगल गीत गाये। आठ गावं पंचायत जैन कमेठह ने बताया कि महाराज के मंगल प्रवेश से कस्बे की धरती पावन हो गई। कमेठी के प्रवक्ता अजीत जैन ने बताया कि महाराज के आगमन से समाज में हर्ष है। कस्बे के श्रीजी मौहल्ला स्थित दिगम्बर जैन मन्दिर के नव निर्मित भवन के जीर्णोधान पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें। जिसमें बुधवार को झण्डारोहण, याग मण्डल विधान पूजन, आनन्द यात्रा एवं विमध सागर महाराज के प्रवचन होगें। इसी प्रकार गुरूवार को मन्दिर परिसर में वैदिक प्रतिष्ठा, भव्य रथ यात्रा का कार्यक्रम होगा।
-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!