अजमेर। राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुये सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन के 1303वें बलिदान दिवस के उपलक्ष में रंगभरो प्रतियोगिता में आज ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम अजयनगर और झूलेलाल मन्दिर नाका मदार में भारतीय सिन्धु सभा की ओर से चल रहे बाल संस्कार शिविर में विद्यार्थियों ने रंगभरो प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थीयों के दो वर्ग 4 से 10 वर्ष एवं 11 से 16 वर्ष तक के विद्यार्थी सम्मिलित हुये। रंगभरो प्रतियोगिता में 150 विद्यार्थीयों ने भाग लिया जिसमें सभी ने सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के चित्र में सुन्दर रंग भर कर उसे सजीव मूर्त रूप दिया।
इस अवसर पर पुष्पा साधवाणी, हरीश केवलरमाणी, रमेश लख्याणी, भगवान पुरस्वाणी, महेश टेकचन्दाणी, रूकमणी जी, मोहन कोटवाणी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
तीन तीन विजेताओं को आगामी 16 जून को सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेंन स्मारक पर सायं 6 बजे से आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा।
(मोहन तुलस्यिाणी)
098290 70059
कार्यक्रम समन्व्यक
