दसवीं के नतीजे : 77.10 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए

bser 450राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन के दसवीं के नतीजे बुधवार सुबह घोषित किए गए। 77.10 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। पास स्टूडेंट्स का आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 12 फीसदी ज्यादा रहा।
सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी की स्टूडेंट एकता अग्रवाल ने टॉप किया। एकता ने 99.17 फीसदी (600 में से 595) नंबर हासिल किए। दूसरे स्थान पर गंगापुर सिटी की ही आयुषी अग्रवाल व दीपक मीणा रहे। दोनों को 98.83 फीसदी (600 में से 593) नंबर मिले। तीसरे स्थान पर आरुषिका तायल रहीं। उन्होंने 98.33 फीसदी (590) नंबर हासिल किए। वहीं, वैकल्पिक विषय संस्कृत के साथ दसवीं के एग्जाम प्रवेशिका में सीकर के कमलेश कुमार व्यास ने टॉप किया। व्यास ने 90.33 फीसदी (542) अंक हासिल किए।
लड़कियां रहीं आगे
नतीजों का एलान बोर्ड कार्यालय में शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने की। दसवीं की परीक्षा में 12,06,357 जबकि प्रवेशिका में 8745 स्टूडेंट्स रजिस्टर हुए थे। 77.87 पर्सेंट लड़के जबकि 78.41 लड़कियां पास हुईं। मेरिट में 54 लड़कियां और 48 लड़के रहे। मेरिट में आए दो बच्चे सरकारी स्कूलों के हैं। बता दें कि बोर्ड 12वीं के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का परिणाम पहले ही घोषित कर चुका है।
Amit Saraswat

error: Content is protected !!