प्रत्याशीयों को जनसम्पर्क के दौरान राज्य सरकार की उपलब्धियां बताने को कहा
विभिन्न वार्डो में वरिष्ठ नेताओं को लगाया प्रभारी
अजमेर, 10 अगस्त 2015। नगर निगम अजमेर के चल रहे चुनावी महासमर में उत्तर विधान सभा क्षेत्र के सभी 28 वार्डो में चुनाव प्रचार जोरशोर से चल रहा है। सभी प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से निगम चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अनुरोध कर रहे है।
भाजपा जिला प्रचार मंत्री शरद गोयल ने बताया कि आज दोपहर अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान घर-घर जाकर राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है साथ ही उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधायक कोष, सांसद कोष एवं अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा कराये गये जनहित के विकास कार्यो को भी जनता को बताना है। प्रो. देवनानी ने कहा कि पिछले निगम के कांग्रेस मेयर के कार्यकाल के दौरान जनसामान्य को हुई परेशानियों से निजात दिलाने के लिए निगम चुनाव में प्रत्येक वार्ड से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अजमेर के चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री बीरमदेव सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि दिन-रात एक करकर प्रचार अभियान को तेज गति से चलाऐं और हम 17 तारीख को सांय पंाच बजे तक अपने मस्तिष्क में एक ही लक्ष्य रखे कि निगम चुनाव में भाजपा के पक्ष में भारी मतदान कराते हुए अजमेर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनाना है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि हमें निगम चुनाव में मिशन 60 को अपना लक्ष्य मानते हुए नगर निगम में भाजपा का मेयर बनाना है।
भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं नेताओं को आज विभिन्न वार्डो में जिम्मेदारियां सौपी गई एवं सभी को एक ही लक्ष्य दिया गया कि प्रचार अभियान को सघन एवं तीव्र गति से चलाते हुऐ भाजपा के पक्ष में जो माहौल बना हुआ है उसे वोट में परिवर्तित करना है।
आज सुबह से ही सभी वार्डो में प्रत्याशियों ने अपनी पुरी ताकत झोकते हुऐं चुनाव प्रचार को तेज गति दी। सैकण्डो कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का निवेदन किया एवं जन समुदाय को यह विश्वास दिलाया कि निगम में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद अजमेर के विकास को तेज गति मिलेगी। अजमेर राजस्थान में ही वरन सम्पूर्ण भारत का एक आदर्श नगर बनेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदीजी द्वारा अजमेर को स्मार्ट सिटी व हैरीटेज सिटी बनाने की कल्पना को मुर्त रूप मिलेगा।