धर्मेंद्र राठौड़ की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने 8 को आएंगे अशोक गहलोत

राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत रविवार, 8 नवंबर 2026 को दोपहर 2:15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्कर के मोतीसर स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हेलीपैड से कार द्वारा धर्मेंद्र राठौड़ के निवास स्थान पहुंचेंगे, जहां वे स्वर्गीय माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा शोक संतप्त राठौड़ परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।

गुप्ता ने बताया कि अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में दोपहर 2:15 बजे मोतीसर स्थित हेलीपैड पर कांग्रेसजन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत करेंगे। इसके पश्चात कांग्रेसजन धर्मेंद्र राठौड़ के निवास स्थान पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।

संलग्न: पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का कार्यक्रम

शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!