आज और कल का दिन खास09 नवम्बर 2026 : सोमवती अमावस आज।
09 नवम्बर 2026 : देव पितृकार्य अमावस आज।
09 नवम्बर 2026 : बलिराज पूजा आज।
09 नवम्बर 2026 : गौक्रीड़ा आज।
10 नवम्बर 2026 : गोवर्धन पूजा कल।
10 नवंबर 2026 : कार्तिक संवत 2083 कल से होगा शुरू।
10 नवम्बर 2026 : अन्नकूट कल।
10 नवम्बर 2026 : गुजराती जैन नववर्ष कल।
आज का राशिफल
**************
09 नवम्बर, 2026, सोमवार
==================
मेष: आज आप जनता के प्रिय बनेंगे। आपमें एक विशेष आकर्षण रहेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में उत्तम लाभ मिलेगा। आपको अपने पिता के आशीर्वाद से शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। सांयकाल के समय माता को शारीरिक कष्ट होने से आपको कुछ देर परेशानी रहेगी।
वृषभ: आपके अंदर निर्भीकता का भाव संचार करेगा, इसलिए आप निर्भयता से अपने कार्यों को संपन्न कराने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज बहुत मधुर संबंध रहेंगे। सायंकाल से रात्रि पर्यन्त अच्छे वाहन द्वारा यात्रा होगी।
मिथुन: आज आप इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। यदि आपका धन कहीं रूका हुआ है तो आज मिल सकता है। बुद्धि विवके से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। सायंकाल से रात्रि का समय मंगलमय आयोजन में व्यतीत होगा।
कर्क: आज आपको अकारण छोटे भाई-बहनों के असहयोग का भागी बनना पड़ेगा। आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें, कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा। शत्रु अपने षडय़ंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे।
सिंह: आपके अंदर परोपकार एवं दान पुण्य की भावना बढऩे लगेगी। आज आपका अधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा। आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। पुराने रूके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो जाएगा।
कन्या: भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि पिछले दिनों से शरीर में कोई कष्ट चला आ रहा है तो उसमें सुधार होगा। संतान से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। भतीजे का सहयोग मिलने की संभावना बनी रहेगी।
तुला: यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन होगा। शिक्षा की ओर आपकी रूचि बढ़ेगी। नए कार्य सीखने में सफल होंगे। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता, गुरू के प्रति निष्ठा, भक्तिभाव प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा।
वृश्चिक: आज आमदनी में ज्यादा खर्च की स्थिति रहेगी। संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। सैर सपाटे व मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।
धनु: विद्या बुद्धि ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। बृहस्पति शासन का प्रतिनिधि है, इसलिए शासन द्वारा आपको सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। सायंकाल धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी।
मकर: आज आपको पूर्वजों से धन मिलने की संभावना है। तंत्र-मंत्र साधना में आपकी रूचि बढ़ सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें उस पर उल्टा ही असर होगा। रात्रि के समय पुण्य कार्य में लगेंगे, जिससे आपका मन शान्त और प्रसन्न रहेगा।
कुंभ: आमदनी की बढ़ोतरी के लिए किए गए प्रयास शत प्रतिशत सफल रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे।
मीन: आज आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से मान सम्मान मिलेगा। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे।
आज का पंचांग
===========
09 नवम्बर 2026, सोमवार
***********************
तिथि अमावस्या 12:33 PM आगे – प्रतिपदा
योग सौभाग्य अगले दिन – 03:56 PM आगे – शोभन
करण नाग 12:33 PM किंस्तुघ्ना अगले दिन 01:14 AM आगे – बव, बालव
नक्षत्र स्वाति 07:24 AM आगे- विशाखा
पक्ष कृष्ण
वार सोमवार
सूर्योदय 06:38 AM
सूर्यास्त 05:30 PM
चन्द्रमा तुला 02:48 AM
राहुकाल 08:00 AM – 09:21 AM
विक्रमी संवत् 2083
शक सम्वत 1948
मास अमांत आश्विन
मास पूर्णिमांत कार्तिक
शुभ मुहूर्त – अभीजित 11:43 AM – 12:26 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।