श्रावण मास के तृतीय सोमवार को आयोजित होने वाले मेले का आयोजन बिहारी गंज, नसीराबाद रोड, अजमेर पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर सोमवार को आयोजित किया जाएगा। मंदिर अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना 1912 ईस्वी में पंडित बिहारी लाल शर्मा द्वारा की गई थी तभी से इस मंदिर पर प्रतिवर्ष श्रावण मास के तृतीय सोमवार को मेले का आयोजन होता है। इस वर्ष मंदिर का 94वां मेला आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान शिव का विशेष श्रंगार एवं आरती होगी।
मंगलवार को सातपीपली बालाजी मंदिर का मेला भरेगा।
(राकेश कुमार शर्मा)
मंदिर अध्यक्ष