भाजपा का बोर्ड बहुमत से बनाने पर आभार व्यक्त

bjp logoभारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा आज शहर की जनता द्वारा अजमेर नगर निगम पर भाजपा का बोर्ड बहुमत से बनाने पर आभार व्यक्त किया।
जिला प्रचार मंत्री शरद गोयल ने बताया की आज राज्यसभा सांसद व अजमेर के प्रभारी श्री रामनारायण डूडी, चुनाव प्रभारी व प्रदेश मंत्री श्री बिरमदेव सिंह, शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल, जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द यादव, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्री रासासिंह रावत, श्री शिवशंकर हेडा, महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, उपमहापौर श्री सम्पत सांखला, जिला महामंत्री श्री रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सोमरत्न आर्य ने सयुंक्त बयान जारी करते हुए कहा की निगम पर लगातार छठी बार भाजपा का बोर्ड बनाना यह बताता है की शहर की जनता का भाजपा मे अटूट विश्वास है। निगम के सभी पार्षदों के साथ मिलकर अजमेर शहर मे विकास के कार्य किए जाएँगे एवं अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरा किया जाएँगा। वर्तमान में माननीय मोदीजी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे जन कल्याणकारी कार्य व भ्रष्टाचारमुक्त शासन के साथ ही राजस्थान में माननीया मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधराराजे द्वारा प्रदेशवासियों के हितार्थ लागू की गई नीतियों व योजनाओं से आमजन को राहत मिली है। शहरवासियों के प्यार, सहयोग व समर्थन से नगर निगम अजमेर में बने भाजपा बोर्ड के केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकारों के साथ समन्वय से निश्चित रूप से अजमेर का चहुंमुखी विकास होगा। इस अवसर पर अजमेर मे शांति पूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुए निगम चुनाव के लिए शहर भाजपा द्वारा जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन व मीडिया के साथियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!