सांसद राठौड़ ने किया ब्यावर का दौरा
राजसमन्द। सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा पञ्च क्रांति राष्ट्र और समाज को दिशा देने का महाअभियान हे। पञ्च क्रांति महाअभियान के द्वारा समाज में विकास के नए आयाम स्थापित किये जा सकते हैं।
अजमेर युवा मोर्चा देहात द्वारा ब्यावर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए राठौड़ ने कहा की अच्छा कार्यकर्त्ता वही होता हे जो समर्पण के भाव से कार्य करे और समर्पण के इसी भाव के कारण भारतीय जनता पार्टी इस मुकाम पर पहुँची हे।
पञ्च क्रांति में पांच प्रमुख कार्य हे जिनको युवा मोर्चा जन जन तक ले जाएगा। पञ्च क्रांति महाअभियान की व्याख्या करते हुए राठौड़ ने कहा की योग क्रांति, स्वच्छता क्रांति, कोशल क्रांति, कन्या शक्ति क्रांति और निर्माण क्रांति जेसे प्रमुख कार्यों को मिलाकर पञ्च क्रांति महाअभियान का निर्माण किया गया हे। राठौड़ ने कहा की नाम के अनुरूप इस योजना को जन जन और घर घर तक ले जाया जाय तो भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभर कर सामने आ सकता हे। कैसे इस महाअभियान को आगे बढ़ाया जाय, इसके प्रशिक्षण के लिए ही प्रमुख कार्यकर्ताओं का यह शिविर आयोजित किया गया हे। भाजपा संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की पञ्च क्रांति महाअभियान शिविर में उद्बोधन से पूर्व सांसद राठौड़ ने प्रातः 10 बजे कोशल विकास के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया जिसमे 115 छात्र प्रशिक्षण लेंगे। कार्यक्रम को ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत ने भी संबोधित किया। इस दौरान ब्यावर नगर परिषद सभापति बबिता दास, बी पी सारस्वत, युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानेश्वर, राजसमन्द के पूर्व जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी सही कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
