अणुव्रत चेतना दिवस पर अजमेर अणुव्रत समित के अध्यक्ष बी एल सामरा ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव जी देवनानी से भेंट कर अणुव्रत पत्रिका के प्रकाशन के 70 वर्ष पूर्ण होने पर प्रकाशित तुलसी सिंहनाद विशेशांक भेंट किया। इसके पूर्व मतदान दिवस पर पुलिस लाइन चौराहा,सिविल लाइन तथा फॉय सागर रोड़,नरसिंह पुरा,रामनगर,पुष्कर रोड के मतदान केन्द्रो समीपवर्ती क्षेत्रों में व्यक्ति गत संपर्क एवं विभिन्न प्रचार माध्यम द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशीयों के चुनाव कार्यालय पर सम्बंधित प्रत्याशी और मतदाताओं से मतदान प्रक्रिया में अनुचित तरीकों का उपयोग नहीं करने हेतु निर्वाचन शुचिता के लिए जागरूक कर योग्य और व्यसन मुक्त प्रत्याशी को निर्भीक होकर मतदान करने अपील प्रचार माध्यम के द्वारा की गई। अणुव्रत विश्व भारती के तत्वाधान में पूरे भारतवर्ष में चुनाव शुद्धि, नशा मुक्ति और पर्यावरण जागरूकता हेतु राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. अजमेर अणुव्रत समिति के अध्यक्ष बी एल सामरा ने विधानसभा स्पीकर श्री वासुदेव देवनानी को अणुव्रत चेतना दिवस पर अणुव्रत पत्रिका के प्रकाशन के 70 वर्ष पूर्ण होने पर प्रकाशित तुलसी सिंहनाद विशेषांक भेंट करते हुए अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा किये जा रहे विभिन्न उपक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आचार्य महा श्रमण जी के पावन सान्निध्य में नवम्बर माह में जैन विश्व भारती परिसर लाडनूं मे आयोजित हो रहा है.