अजमेर 11 सितम्बर। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं साहयक कलक्टर मुख्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार अजमेर उत्तर निर्वाचन क्षेत्रा में भाग संख्या 64 व 65 के मतदान केन्द्र ब्राईट लैंड सीनियर सैकण्डरी स्कूल के मतदान केन्द्र 1 व 2 का नया मतदान केन्द्र आयुर्वेद निदेशालय के कमरा नम्बर 32 व 34 निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नयाबाडा शास्त्राी नगर भाग संख्या 81 के मतदान केन्द्र को टांक शिक्षा निकेतन सैकण्डरी स्कूल के कमरा नम्बर एक नयाबाडा पुलिस लाईन को बनाया गया है।