दीवारों पर वॉल पेटिंग का कार्य करवाना होगा- रोहित कुमार

javaja-भगवानसिंह रावत- जवाजा। ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत करवाए जाने वाले पक्के निर्माण कार्यों की पूरी जानकारी अब ग्राम पंचायत भवन के दीवारों पर आपको नजर आएगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के आयुक्त ईजीएस रोहित कुमार ने जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर दीवारों पर योजना के तहत खर्च की जाने वाली राशि का ब्यौरा दीवारों पर लिखवाने के निर्देश दिए है। जारी आदेशों में बताया गया है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति होने के बाद दीवारों पर वॉल पेटिंग का कार्य करवाना होगा। जानकारी अनुसार इससे पूर्व महात्मा गांधी नरेगा योजना में श्रमिकों को दिए जाने वाले रोजगार की जानकारी ग्राम पंचायत की ओर से दीवारों पर लिखवाई गई है। जिसमें प्रत्येक श्रमिक की 3 वर्षों के कार्य दिवसों उनको किए गए भुगतान की जानकारी दी गई है मगर अब सामग्री की जानकारी भी देनी होगी। जानकारों का मानना है कि ग्राम पंचायत द्वारा दीवारों पर निर्माण कार्य की जानकारी देने से महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्यों में पारदर्शिता आएगी।

error: Content is protected !!