गोल बाजार में भव्य शुभारंभ, कपड़ों से फुटवियर तक मिलेगा स्टाइलिश कलेक्शन
अमितेश कुमार ओझा , खड़गपुर :
खड़गपुर के गोल बाजार में फैशन और शॉपिंग के क्षेत्र में एक नया नाम InstaStyle जुड़ गया। यहां नए गारमेंट्स शोरूम का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में व्यापार, समाज और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।
DCCI के सचिव चंदन रॉय ने शोरूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर मीडिया प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, राजनीतिक प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने InstaStyle की टीम को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
शोरूम में पुरुषों और महिलाओं के लिए आकर्षक परिधानों के साथ जींस, ट्रेंडी टी-शर्ट, प्रीमियम फुटवियर और फैशनेबल एक्सेसरीज का कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। प्रतिष्ठान की खासियत यह है कि ग्राहकों को फैशन से जुड़ी विभिन्न जरूरतों के लिए एक ही छत के नीचे कई विकल्प मिलेंगे।
InstaStyle की शुरुआत शहर के बदलते फैशन ट्रेंड और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए की गई है। टीम का लक्ष्य लेटेस्ट फैशन, बेहतर गुणवत्ता और किफायती कीमतों के साथ ग्राहकों को खरीदारी का नया अनुभव देना है।
उद्घाटन समारोह में विभिन्न वर्गों के लोगों की मौजूदगी ने माहौल को खास बना दिया। “Fashion is Better Together!” के संदेश के साथ InstaStyle ने खड़गपुर के फैशन बाजार में अपनी नई पारी शुरू की है। शोरूम के जुड़ने से गोल बाजार में खरीदारी के विकल्पों के साथ शहर के फैशन परिदृश्य को भी एक नया आयाम मिलने की उम्मीद है।