जिला कलेक्टर निकले सोनोग्राफी सेंट्रो की जांच करने

IMG_20151012_190133 (1)बाड़मेर / जिला कलेक्टर मधुसूदन शर्मा ने शहरी क्षेत्र में नवजातों के शव मिलने को लेकर बड़ुई गंभीरता दिखाते हुए आज शाम खुद सोनोग्राफी केन्द्रो की जांच को निकल पड़े ,उन्होंने अचानक लकी लेब पहुँच सोनोग्राफी मशीन की जांच के साथ समस्त दस्तावेज जांच किये जिसमे कई कमिया उनके सामने आई ,जिला कलेक्टर के साथ प्रभारी अधिकारी विक्रम सिंह चम्पावत थे ,

जिला कलेक्टर मधुसूदन शर्मा को दो रोज पूर्व ग्रुप फॉर पीपुलस द्वारा ज्ञापन सौंप शहरी क्षेत्र में सोनोग्राफी केन्द्रो पर चल रहे नवजात और कन्या भ्रूण हत्या का व्यापर धड़ल्ले से चलने का आरोप लगा कार्यवाही के लिए कहा था ,जिला कलेक्टर ने रविवार शाम करीब छ बजे लकी लेब पहुँच दस्तावेजो की जांच सघनता से की ,उन्होंने समस्त रजिस्टर सोनोग्राफी करने वालो का का पूर्ण विवरण जांच किया जिसमे कई कमिया पाई गयी ,जिला कलेक्टर ने माना की कन्या भ्रूण हत्या तो नही मगर कुछ गड़बड़ जरूर हे इन केन्द्रो पर ,जिला कलेक्टर करीब एक घंटा तक दस्तावेजो की जांच करने के साथ उन्हें सखी हिदायते भी दी ,जिला कलेक्टर ने बताया की दस्तावेजो में कमिया पाई गयी हैं ,जो गंभीर हैं उन्होंने बताया की आने वाले दिनों में समस्त केन्द्रो की सघनता से जांच की जायेगी ,राज्य सरकार और जिला प्रशासन इस मामले को लेकर काफी गंभीर हैं ,
chandan singh bhati
nehru nagar barmer rajasthan
7568297777

error: Content is protected !!