*अजमेर मंडल ने समयपालन में 100% प्रदर्शन कर भारतीय रेल में प्रथम स्थान बरकरार रखा*

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने यात्री सुविधाओं और समयबद्ध रेल संचालन की दिशा में एक और  उपलब्धि हासिल की है। 16 नवंबर 2026 को अजमेर मंडल ने 100% समयपालन (पंक्चुअलिटी) का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और इस दिन मंडल की कोई भी ट्रेन विलंबित (पंक्चुअलिटी लॉस) नहीं हुई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव के अनुसार 16 नवंबर 2026 को  मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें तथा यात्री (पैसेंजर) ट्रेनें का 100% समयपालन रहा इसके साथ ही, अप्रैल 2026 से 16 नवंबर 2026 तक की अवधि में 98.20% समग्र समयपालन (ओवरऑल पंक्चुअलिटी) के साथ अजमेर मंडल पूरे भारतीय रेलवे में प्रथम स्थान  पर काबिज है।
उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने कहा की  यह शानदार उपलब्धि मंडल के सभी विभागों के आपसी समन्वय, रेल कर्मियों के समर्पण, कड़ी मेहनत और बेहतरीन टीमवर्क का परिणाम है। अजमेर मंडल भविष्य में भी यात्रियों को समयबद्ध, सुरक्षित और सुगम रेल सेवा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक*
*अजमेर मंडल*

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!