राजकीय महिला अभियांत्रिकी महाविद्यालय की छात्राओं ने आई.आई.टी (बनारस हिन्दु विष्वविद्यालय) में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता ‘‘स्पर्धा 2015’’ में भाग लिया। ‘‘स्पर्धा’’ आई.आई.टी, बी.एच.यू. की वार्षिक राष्ट्रीय खेल सप्ताह हैं। इसमें देष के विभिन्न भागों से 30 से अधिक तकनीकी संस्थानों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसका आयोजन दिनांक 30/10/2015 से 01/11/2015 तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बनारस में हुआ।
महाविद्यालय की छात्राओं ने खो-खो, कबड्डी व विभिन्न एथलीट्स खेलों में भाग लिया तथा शानदार प्रदर्षन किया। महाविद्यालय की छात्राएं खो-खो व कबड्डी (महिला वर्ग) दोनों खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर रही तथा स्वर्ण पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोषन किया। खो-खो (महिला वर्ग) में प्रथम वर्ष की दीपांगनी को तथा कबड्डी (महिला वर्ग) में चतुर्थ वर्ष की वन्दना मीना को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। शॉटपुट (महिला वर्ग) में चतुर्थ वर्ष की प्रीति सैनी तृतीय स्थान पर रही तथा कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय एवं विजेताओं के लिए ट्राफी दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य अजय सिंह जेठू जी ने छात्राओं एवं कोच को बधाईयां दी तथा भविष्य में इस तरह की प्रतियोगिताओं मे भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
सुश्री श्वेता त्रिपाठी
मीडिया प्रभारी