आगरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाइफ साइंस के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 07 नवंबर 2015 दिन शनिवार को दिवाली मनाई गयी। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने इको फ्रेंड्ली दीपावली मनाने का संकल्प लिया लिया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. सुरभि महाजन ने सभी छात्र-छात्राओं को दिवाली कि शुभकामनाएं देते हुए दीपावली का महत्व बताया तथा बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कम आतिशबाजी करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम लोगों को दूसरे लोगों को भी इको फ्रेंडली दीपावली मनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। विभाग की डॉ जाग्रति शर्मा ने इस पर्व को स्वच्छता प्रकाश का पर्व बताते हुए तमसो मां ज्योतिर्मय की भावना के साथ दीपावली मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस दीवाली घरों में मिट्टी के दिए का उपयोग करें। देश में बनी वस्तुओं का उपयोग करें ताकि देश की मुद्रा विदेशों में न जाकर देश के विकास में खर्च हो सके। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। विभाग के डॉ अंकुर गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता को प्रदूषण फैलाने वाले वाले पटाखों का बहिष्कार कर हम पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में डॉ. सुरभि महाजन, डॉ जाग्रति शर्मा, डॉ अंकुर गुप्ता, ब्रह्मानंद राजपूत, राहुल कुमार, मोहित, संध्या, रेनू, राजुल, दिव्या, सोनाली, खुषबू, षुभम, सविता, प्रियंका, योग्यता, विक्रांत श्रीवास्तव, मिस्बाह, नेहा आदि उपस्थित रहे।
