पवन सिंह के साथ नज़र आएगी करिश्मा मित्तल

asभोजपुरी फिल्मो के नयी हॉट अभिनेत्री करिश्मा मित्तल अब भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ निर्देशक रवि भूषण की फिल्म “तेरे जैसा यार कहाँ ” मे बड़े पर्दे पर अभिनय करते नज़र आएगी. मूलतः उत्तर प्रदेश की रहने वाली करिश्मा मित्तल अभी तक दर्जनो फिल्मो मे अभिनय कर चुकी है | जैसे की निर्देशक संजय त्रिपाठी की फिल्म “सिपाही” , निर्देशक रंजीत महापात्रा की फिल्म “सड़क छाप”, निर्देशक राजकुमार पाण्डेय की फिल्म “नगीना” जैसी सुपरहिट फिल्मो मे अपनी बेहतरीन अभिनय से दर्शको के बीच अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है| माधुरी दीक्षित को आदर्श माने वाली करिश्मा बहुत ही अच्छी नर्तकी है| उनको डांस करना बेहद पसंद है ।

error: Content is protected !!