जहॉ विचारों में विकृती न हो वो राम राज्य हैं

DSC_0602DSC_0632अजमेर। 28 दिसम्बर 2015 सोमवार समाज में व्याप्त चुनोतिया और कुरूतियों का मुह तोड़ जवाब देने के लिए संस्कारों की नीव मजबूत करनी होगी हर माता का दायित्व है अपने बच्चों को संस्कारित कर समाज कार्य हेतु अग्रसर करे ये उद्गार श्री राम नाम परिक्रमा महोत्सव में विख्यात विचारक सुश्री यज्ञना मेघना जी ने अपने उद्बोधन में कहें। सहसंयोजक उमेश गर्ग ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी जी क्षेत्रीय संयोजिका यज्ञना जोशी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त आतंकवाद, भ्रष्टाचार, नारी अपमान, गौहत्या, पाशचत संस्कृति का अंधानुकरण, सोशल मीडिया दुप्रयोग एवं दुषप्रभाव इन सब से बहार निकलने के लिए या इन चुनोतियों का सामना करने के लिए परिवार प्रबोधन, कुटुम प्रबोधन आज की आवश्यकता बन गया है। जहॉ विचारों में विकृती न हो, विकार न हो, वो राम राज्य है और वेचारिक क्रान्ति के लिए राम नाम परिक्रमा महोत्सव जैसे अनुष्ठान नितान आवश्यक हो गये है। ऐसे अनुष्ठान से ही घर परिवार में संस्कार आ सकते है। पूर्व में घर-घर, गली-गली, मौहल्ले-मौहल्ले में यज्ञ अनुष्ठान दिये जाते थे। पुरा महत्व में पर्व पूरा समाज, पूरा घर साथ में मिलकर मनाता था। जिसके परिणाम भी संकारत्मक होते थे घर परिवार संगठित थे किन्तु आज पूरा समाज दिशाहिन हो रहा है, निराश हो रहा है। युवा पीढ़ी गलत रास्ते पे जा रही है। इन सब से बचने के लिए वेचारिक समरास्ता लाना और अपनी संस्कृति को स्वीकार करना आवश्यक हो गया है। राजगढ़ मसानिया भैरवधाम के परम श्रृद्धय चम्पालाल जी महाराज ने सम्पूर्ण समाज से बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का आवाहन किया उन्होने कहा कि जिस घर में कन्या नहीं है वो घर , घर नही है जहॉ कन्या का सम्मान होगा वहॉ ही स्वास्थता एवं समृद्वि निवास करेगी। उन्होने कन्या भू्रण हत्या महापाप बताया है, इसका कोई पाशचीत नहीं है। उन्होने कहा कि गौमाता क्रोध में है इसके फलस्वरूप समाज में विकृती पैदा हो रही है प्रकृतिक प्रकोप बढ़ रहा है अतः गौमाता की सेवा करों गौमाता की रक्षा करो इससे पुनीत कोई दुसरा कार्य नही है। समस्त देवी देवता गौ माता में निवास करते है, देवताओं ने सागर मन्थन कर दुर्लभ रत्नों में गौमाता को पाया है कही हमारी उपेक्षा से जो परमात्मा का साक्षात स्परूप है गौमाता लुप्त न हो जाये। उन्होने नशा मुक्ति पर जोर दिया और कहा कि धर्म में आस्था रखोगें तो अपका कभी अहीत नही हो सकता। विजय हमेशा धर्म की, सत्य की होती है। चम्पालाल जी महाराज ने विशेष अनुष्ठान कर परमात्मा से प्रार्थना कि जो भी राम नाम परिक्रमा महोत्सव में आकर भगवान राम की परिक्रमा करेंगा उसके कष्टों का निवारण परमात्मा स्वयं करेंगा और उन्हे अद्भूत उर्जा मिलेगी। महोत्सव संयोजक सुनील दत्त जैन ने बताया कि अब तक लगभग 80,000 व्यक्ति परिक्रमा का लाभ उठा चुके है सांय काल आरती एवं सांस्कृति एवं धार्मिक कार्यक्रमों में हजारों व्यक्ति भाग ले उत्सव का आनन्द उठा रहे है।
सहसंयोजक कंवल प्रकाश ने बताया कि महोत्सव मंे विख्यात समाजसेवी एवं युवा भाजपा नेता भवरसिंह जी पलाड़ा अतिथि स्वरूप पधारकर परिक्रमा की एवं अपने उद्बोधन से लाभािन्वत किया और बताया कि उपरोक्त महोत्सव में अजमेर के विख्यात भजन गायक विमल गर्ग ने अपने भावपूर्ण भजनों से सम्पूर्ण भक्त सामुदाय को आनन्द विभोर कर दिया। उन्होने ‘‘श्री राम जय राम जय जय राम……, जग में सुन्दर है दो नाम….., आये आये घर राम हमारे……., नित महीमा मै तरी गाउ मुझे न कुछ और चाहिए…….., श्याम बड़ो प्यारांे लगें……….., मेरी नाव पड़ी मझदार सम्भालों सवारियां सरकार…., तेरा दिदार पाने को मेरी नजरें तरस्ती है…… आदि भजन प्रस्तुत किये। आज महोत्सव में राम नाम संग्रह बैंक के मणीलाल गर्ग, बालकृष्ण पुरोहित, पुरणसिंह चौहान, राजेन्द्र गांधी, प्रदीप शर्मा, कैलाश चन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे। आज कार्यक्रम के मुख्य यजमान महेन्द्र जैन मित्तल, अशोक टांक, अनिल कुमार गर्ग, अशोक कुमार विजय रहे, आज वरिष्ठ पत्रकार रूपेन्द्र शर्मा एवं मनवीर सिंह चूण्डावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं शहर जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता का अभिनन्दन व स्वागत किया गया।
दिनांक 29 दिसम्बर 2015 के कार्यक्रम
सहसंयोजक सुभाष काबरा ने बताया कि प्रभातफेरी परिवार एवं सन्यास आश्रम द्वारा संकीर्तन दोपहर को 2.00 बजे से 3.30 बजे तक, संभा जी मराठा एवं साथी, श्रीकृपालु मानस मण्डल द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड, राष्टीय स्वंय सेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकारणी सदस्य माननीय पुरूषोत्तम जी पराजंपे सानिध्य व उद्बोधन सांय 6.00 बजे तथा महाआरती सांय 7.00 बजे।
दिनांक 29.12.2015 को झमेश्वर सेवा समिति द्वारा भजन संध्या सांय 7.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक, दिनांक 29.12.2015 को दोपहर 12.30 बजे से 2.00 बजे तक भगवान राम का रूप धारण करने की प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 6 माह से 2 वर्ष, 2 वर्ष से 5 वर्ष एवं 5 वर्ष से 9 वर्ष के बालक-बालिकाऐं भगवान के विभिन्न स्परूपों को धारण कर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।
महामंत्र जाप सीमा प्रहरियों के नाम
संयोजक सुनील दत्त जैन ने बताया कि 1 जनवरी 2016 को अयोध्या नगरी, आजाद पार्क में दोपहर 2.00 बजे से 3.15 बजे तक राष्ट की सुरक्षा होती सीमाओं पर तैनात प्रहरियों के मनोबल एवं साहस को बढ़ाने के लिए, सैनिकों को ईश्वरीय ताकत देने के लिए ‘‘श्री राम जय राम जय जय राम‘‘ महामत्र का सामुहिक जाप किया जायेगा। जिसमें सभी राष्टभक्तों को इस अनुष्ठान में आहूति देने हेतू आमंत्रित किया गया है और कहा कि सभी समाज, धर्म, जाति सामुदाय कि लोग अधिक संख्या में पधार कर देशभक्ति का परिचय दे।

उमेश गर्ग
9829793705

error: Content is protected !!