पड़ौसी परिवार में न्यू ईयर सेलिब्रेशन

IMG-20160103-WA0028IMG-20160103-WA0026IMG-20160103-WA0027ब्यावर के देलवाड़ा रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी में नए साल का स्वागत उल्लास व उमंग के साथ किया गया। न्यू ईयर पार्टी में हर आयु वर्ग के सदस्य ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर रेस, हाऊजी, डांस, सिंगिंग व सरप्राइज गेम्स हुए। फिल्मी व राजस्थानी गीतों पर बच्चों व बड़ों के साथ बुजुर्गों ने भी देर रात तक कदम थिरकाए। मोहनलाल बंसल व राधेश्याम शर्मा ने गणपति पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके पश्चात् कई रोचक व मनोरंजक कार्यक्रम हुए। जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाल रचनाकार लोकेश दाधीच ने पड़ौसी परिवार से जुड़ी ‘नए साल से तमन्ना हमारी..’ स्वरचित कविता सुनाई। कनक ने ‘नन्ना मुन्ना राही हूं..’ सुनाकर खूब वाहवाही लुटी। रात 12 बजे जैसे ही घड़ी की सुईयों का मिलन हुआ सभी ने एक स्वर में ‘हैप्पी न्यू ईयर’ बोलकर एक-दूसरे को नया साल विश किया। पटाखे जलाकर आतिशबाजी भी की। इस बीच रितिका सिंहल का बर्थ डे भी सेलिब्रेट किया गया। कार्यक्रम का संचालन विष्णुकांत अवधिया व सुमित सारस्वत ने किया। कार्यक्रम में सत्यनारायण शर्मा, प्रबोध बंसल, ब्रजेश गोयल, अनिल सोनी, विनोद आदरा, अनिल गर्ग, अमित सारस्वत, सुनील ओझा, साधना सारस्वत, सूरमा मेहरात, मंजू गर्ग, गीता भाटी, सीमा ओझा, संतोष गर्ग, रेखा गोयल, अंतिमा सिंहल, मिलन अग्रवाल, निशा, नम्मू सहित कई कॉलोनीवासी शामिल हुए।

स्वागत में ‘पधारो सा’
न्यू ईयर पार्टी के लिए कलरफुल हाऊस बनाया गया। इसमें हार्ट शेप बैलून व डिजाइनर पेपर से डेकोरेशन किया गया। हाऊस के बाहर अतिथियों के स्वागत में आकर्षक रंगोली सजाई गई। विष्णुकांत अवधिया के निर्देशन में कल्याणी अवधिया व आदित्या दाधीच ने भव्य रंगोली बनाई। राजस्थानी संस्कृति से जुड़ी इस रंगोली में मयूर के साथ लिखा ‘पधारो सा’ आकर्षण रहा। डेकोरेशन में सुशील ओझा, संजय गर्ग, नितेश, लोकेश, कनक ने भी सहयोग किया।

यह रहे विजेता

म्यूजिकल चेयर रेस फिमेल में शिखा बंसल, मेल रेस में अजीत मेहरात, चाइल्ड मेमोरी में लोकेश दाधीच, बाल कविता में कनक अवधिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। हाऊजी में अंजू गर्ग, ममता आदरा, राजकुमार सिंहल, आदित्या दाधीच, नमन गर्ग, यश ओझा विजेता रहे। लक्की ड्रॉ दलपत राठौड़ ने जीता।

पहली बार हुआ आयोजन
कृष्णा कॉलोनी के इतिहास में पहली बार ऐसा सामूहिक आयोजन हुआ। वर्षों से इस कॉलोनी में निवास कर रहे परिवारों ने कार्यक्रम की खूब सराहना की। चार लोगों की सकारात्मक सोच और प्रयास से यह कार्यक्रम संभव और सफल हो पाया। प्रबोध बंसल, विष्णुकांत अवधिया, संजय गर्ग व सुमित सारस्वत ने कार्यक्रम का बीड़ा उठाकर पहल करते हुए नई परंपरा की शुरूआत की।
-सुमित सारस्वत, ब्यावर

error: Content is protected !!