झूलेलाल जयन्ती महोत्सव 2016 पखवाड़ा 23 मार्च से
अजमेर- चेटीचण्ड के उपलक्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सभी संस्थाओं व कॉलोनियों के समितियों के साथ मिलकर आयोजन किया जायेगा। उक्त विचार स्वामी कॉम्पलेक्स में आयोजित बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता अजमेर सिन्धी सेन्ट्रल महासमिति के अध्यक्ष नरेन शाहणी भग्त ने की।
बैठक में तय किया गया कि पखवाडे की शुरूआत 23 मार्च 2016 को अमर शहीद हेमू कालाणी जन्म दिवस पर की जायेगी। सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिये एक कमेटी गठन की गई, जिसमें नरेन शाहणी भग्त, गिरधर तेजवाणी, कवंल प्रकाश किशनानी, भग्वान कलवाणी, हरी चंदनाणी, रमेश टिलवाणी, राधाकिशन आहूजा, मुखी कन्हैयालाल, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, जगदीश अभिचंदाणी, जी.डी. वृदंाणी को जोडा गया है।
बैठक में होने वाले कार्यक्रमों में प्रभात फेरी, सिन्धियत मेला, अन्ताक्षरी, चटाभेटी, सांस्कृतिक संध्या, पूज्य बहिराणा साहिब पूजा, पंझडा, विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता सहित अलग अलग आयोजन होगें।
कार्यक्रम की शुरूआत में के.जे.ज्ञानी ने सिन्धी गीत प्रस्तुत किया। मुखी कन्हैयालाल ने स्वागत भाषण व राधाकिशन आहूजा ने आभार प्रकट किया।
बैठक में दीदी पुष्पा साधवाणी, उतम गुरबक्षाणी, नरेन्द्र बसराणी, भगवान साधवाणी, नारायण सोनी, अजीत मूलाणी,हरीश खेमाणी, मोहन चेलाणी, ऋिषी मंगलाणी, प्रकाश जेठरा, श्रीचन्द्र साधवाणी, लाल नाथाणी,दिलीप मंघनाणी, डॉ. जेठानन्द , विजय आलमचंदाणी, श्रीमति हेमलता ने अपने विचार प्रकट किये।
कंवलप्रकाश किशनानी,
मो. 98290 70059