चितेरी चिड़क्लियां कला प्रदर्शनी का समापन आज
लोक कला संस्थान की और से सूचना केंद्र में आयोजित चितेरी चिड़क्लियां कला प्रदर्शनी में सोमवार को रंगोली के जरिये इंस्टालेशन आर्ट द्वारा स्मार्ट सिटी का ट्रैफिक मैनजमेंट प्रदर्शित किया गया।
संस्थान के सचिव संजय कुमार सेठी की परिकल्पना से कला दीर्घा में 10 बाय 10 फुट की रंगोली बनायी गयी जिसमे अनेक प्रकार के गुलाल व खिलोने वाहन का उपयोग कर स्मार्ट सिटी में सुन्दर सड़के, बगीचे व वृक्ष, अनुशसित ट्रैफिक आदि दर्शाये गए जिसमे रोमिना गर्ग सहित सदस्यों ने सहयोग किया। इसी दौरान रियान पब्लिक स्कूल और डी.बी. एन. स्कूल के 250 से अधिक विद्यार्थियों और कला प्रेमियों ने प्रदर्शनी देखी जिन्हे राजस्थान की लोक कला एवं संस्कृति की जानकारी दी गयी और विभिन्न कलाओ के बारे में भी बताया गया। बच्चो से कला से सम्बंधित प्रश्न भी पूछे गए।
मीडिया प्रभारी चांदनी जैन ने बताया की मंगलवार को 3.30 बजे प्रदर्शनी का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमे पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल, डी. आई. जी. स्टाम्प प्रियंका जोधावत शिरकत करेंगी और समस्त कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।