जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक की समझाइश के बाद कैदियों की भूख हड़ताल समाप्त

गौरव गोयल
गौरव गोयल
अजमेर, 25 जून। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री नितीन दीप बल्ग्गन की समझाइश के बाद आज शाम जयपुर रोड स्थित हाई सिक्योरिटी जेल के कैदियों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। हाई सिक्योरिटी जेल में कैदी पिछले कई दिनों से विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री बल्ग्गन ने शाम को जेल का दौरा कर कैदियों से वार्ता की। उन्होंने कैदियों की विभिन्न मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार का भरोसा दिलाया। इसके पश्चात कैदियों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी।

error: Content is protected !!