आज दिनांक 4 जुलाई 2016 को संसदीय सचिव एवम् जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग अजमेर के प्रभारी मंत्री श्री जितेंद्र गोठवाल के अजमेर आगमन पर अजमेंर भाजपा द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव, जिला उपाध्यक्ष विकास सोनगरा, जिला मंत्री रविन्द्र जसोरिया, भाजपा पार्षद जिला मीडिया संयोजक अनीश मोयल एवम् युवा मोर्चा के दीपक सिंह ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
सबसे पहले श्री गोठवाल ने बेरवा समाज के पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में शिरकत की, तत्पश्चात उन्होंने जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में औचक निरिक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लेकर व्यवस्थाओ को दुरुस्त करने का मार्गदर्शन दिया।
श्री गोठवाल ने आनासागर एस्केप चैनल का निरिक्षण कर नगर निगम के श्री गजेन्द्र सिंह रलावता एवम् स्वास्थ्य अधिकारी श्री रूपाराम चौधरी को महादेव ढाबे से लेकर तोपदड़ा तक सफाई करवाने कइ लिए कहा।
सर्किट हाउस पर अखिल भारतीय बैरवा महासभा केकड़ी द्वारा ग्राम देवलियाखुर्द में धनराज बैरवा की हत्या की निष्पक्ष जांच करा दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कराने के सम्बन्ध में अध्यक्ष श्याम लाल बेरवा एवम् अन्य द्वारा ज्ञापन दिया गया।
अनीश मोयल
जिला मिडिया संयोजक
भारतीय जनता पार्टी
शहर जिला अजमेर
