बी.एस.टी.सी. 2016 हेतु प्रथम काउंसलिंग पश्चात् आवंटित महाविद्यालयों में द्वितिय काउंसलिंग करने से पूर्व अपवर्ड मूवमेन्ट किया गया। अपवर्ड मूवमेन्ट के पश्चात् अभ्यर्थियों को उनके द्वारा दिये गये विकल्पों के आधार पर अपवर्ड करने का अवसर दिया गया था। अपवर्ड मूवमेन्ट के पश्चात् सूची बी.एस.टी.सी. कार्यालय द्वारा दिनांक 06 जुलाई 2016 को जारी की जा चुकी है।
अभ्यर्थियों को दिनांक 06 जुलाई 2016 से 12 जुलाई तक आई.सी.आई.सी.आई. बैंक में शुल्क जमा करवाने का अवसर दिया गया है। आई.सी.आई.बैंक में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करवाना होगा जिन अभ्यर्थियों का महाविद्यालय राजकीय संस्थान (डाईट) से किसी प्राईवेट संस्थान में परिवर्तित हुआ है। तथा राजकीय संस्थान होने के कारण उन्होंने शुल्क मात्र प्रवेश शुल्क 357/- ही जमा करवाया था ऐसे अभ्यर्थियों को 8000/- रू. का चालान जनरेट होगा और उन्हें वह शुल्क आई.सी.आई.सी.आई. बैंक में जमा करवाना होगा।
अपवर्ड मूवमेन्ट पश्चात् परिवर्तित संस्थान में अभ्यर्थियों को दिनांक 14 जुलाई 2016 तक अपनी रिपोर्टिंग करवानी होगी। जिन अभ्यर्थियों का संस्थान अपवर्ड मूवमेन्ट पश्चात् परिवर्तित हुआ है उन अभ्यर्थियों को पूर्व में आवंटित संस्थान में स्थान रिक्त कर दिया गया है तथा नये परिवर्तित संस्थान में ही उनका प्रवेश माना जायेगा। अतः उन्हें परिवर्तित संस्थान में अपनी रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है। रिपोर्टिंग के अभाव में उस अभ्यर्थी का प्रवेश निरस्त कर दिया जायेगा।
प्रो. बी.पी.सारस्वत ने बताया कि बैंक के लगातार अवकाश आने के कारण अभ्यर्थियों को 12 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा करवाने का अवसर दिया गया है। अतः अभ्यर्थी अपवर्ड मूवमेन्ट पश्चात् परिवर्तित संस्थान में आवश्यक रूप से अपनी रिपोर्टिंग करवा लें रिपोर्टिंग के अभाव में उनका प्रवेश निरस्त कर दिया जायेगा।
अभ्यर्थियों को यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो वे बी.एस.टी.सी. की हैल्पलाईन अथवा कार्यालय के दूरभाष सं. 0145-2787083 पर सम्पर्क कर सकते हैं अथवा ई-मेल [email protected] पर मेल कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
शेष काउंसलिंग संबंधी सूचना बी.एस.टी.सी. 2016 की वैबसाईट ूूूwww.bstcmdsu2016.com bstcmdsu2016.org पर उपलब्ध है।
प्रो. बी.पी. सारस्वत
समन्वयक बी.एस.टी.सी. 2016
मो. 9414007655