ब्यावर, 14 जुलाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बराखन के परिसर में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर विद्यालय परिसर को हराभरा व छायादार बनाने का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्य श्री पूनमचन्द वर्मा ने बताया कि विद्यालय परिसर में वर्षा ऋतु की शुरूआत के साथ ही 100 छायादार पौधे लगाये जा रहे हैं, जिसमें शिक्षक व विद्यार्थी बड़े उत्साह से सहभागी बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के सहयोग से खरवा नर्सरी से 100 पौधे लाकर विद्यालय परिसर में लगाये जा रहे हैं जिनकी पूर्ण विकसित होने तक देखभाल भी की जाएगी। इस मौके पर श्रीमती निर्मला जैन द्वारा विद्यालय को 14 ट्यूबलाईट भी भेंट की गई जिस पर विद्यालय परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सरपंच डोली चैहान, शिक्षकगण, विद्यार्थी, भंवरसिंह,देवीसिंह, रूपसिंह, मानसिंह, राधेश्याम मीणा, लक्ष्मणसिंह, जमालुद्दीन, भगवानसिंह आदि मौजूद रहे।
वर्षा रिपोर्ट
ब्यावर, 14 जुलाई। जलसंसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्यावर में बीते 24 घण्टे में 22 एम.एम. वर्षा दर्ज़ की गई है। इसी प्रकार टाॅडगढ़ में 7, मांगलियावास में 42, पीसांगन में 15 एवं नसीराबाद में 23 एम.एम. वर्षा दर्ज हुई है।
प्रभारी बाढ़ प्रकोष्ठ श्री मुकुट माथुर ने बताया कि 1 जून 2016 से 14 जुलाई 2016 तक ब्यावर तहसील परिसर मंे 257 एम.एम.वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार ब्यावर सिंचाई परिसर में 241, जवाजा में 91, टाॅडगढ़ में 141, मांगलियावास में 341, पीसांगन में 109, नसीराबाद में 226, पुष्कर में 60 एवं गोविन्दगढ़ में 70 एम.एम. वर्षा दर्ज की गई है।
पालनहार योजना के लाभ हेतु
दस्तावेज की पूर्ति 15 जुलाई तक आवश्यक
ब्यावर, 14 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग द्वारा पालनहार योजना के तहत विधवा,परित्यक्ता, अनाथ एवं दिव्यांग श्रेणी के बच्चों को विभिन्न लाभ दिये जा रहे हैं, उक्त श्रेणी से सम्बद्ध वर्ग 15 जुलाई 2016 आवश्यक दस्तावेज जमा करवाकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
राजकीय छात्रावास सामाजिक न्याय व आधिकारिता विभाग के अधीक्षक रूपनारायण शर्मा ने बताया कि पालनहार योजना का लाभ लेने के लिए विद्यालय में अध्ययन का प्रमाण पत्रा, बैंक पासबुक, पेंशन पीपीओ पर्ची, अंकतालिका वर्ष 2015-16 आदि दस्तावेज अम्बेडकर छात्रावास, साकेतनगर पुलिस चैकी के पीछे उदयपुर रोड़ ब्यावर को 15 जुलाई 2016 तक जमा करवाना आवश्यक है। पालनहार योजना से संबंधित दस्तावेजों की पूर्ति व अन्य जानकारी हेतु विभाग के ब्यावर स्थित राजकीय छात्रावास में एवं दूरभाष संख्या 9829297979 सम्पर्क किया जा सकता है। –00–
विभागीय समीक्षा बैठक एवं रात्रि चैपाल 19 जुलाई को
ब्यावर, 14 जुलाई। उपखण्ड अधिकारी श्री आशीष गुप्ता के अनुसार जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक उपखण्ड कार्यालय सभागार में 19 जुलाई को सायं 5 बजे आयोजित की जाएगी। इसके बाद ग्राम पंचायत देलवाड़ा के अटल सेवा केन्द्र में रात्रि चैपाल सायं 7.30 बजे से आयोजित होगी, जिसमें समस्त विभागों के अधिकारी विभागीय प्रगति रिपोर्ट के साथ मौजूद रहेंगे।