141 चयनित ब्लाॅक संसाधन व्यक्तियों का जिला परिषद में होगा एक दिवसीय प्रषिक्षण
अजमेर 14 जुलाई। महात्मा गांधी नरेगा योजना एवं इन्दिरा आवास योजना के 31 मार्च तक पूर्ण, अपूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण कार्य कराने के लिए जिला परिषद ने 141 ब्लाॅक संसाधन व्यक्तियों एवं पंचायत समिति स्तर से 705 ग्राम संसाधन व्यक्तियों का चयन कर लिया गया है। षुक्रवार को जिला परिषद सभागार में चयनित ब्लाॅक संसाधन व्यक्तियों की एक दिवसीय कार्यषाला का आयोजन किया जायेगा।
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलराम मीणा ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों मे जुलाई से सितम्बर 2016 तक महात्मा गांधी नरेगा योजना एवं इन्दिरा आवास योजना के 31 मार्च तक पूर्ण, अपूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण कार्य कराया जाना है। सामाजिक अंकेक्षण कार्य को कराने हेतु जिले के सभी कार्यक्रम एवं विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों का रिकार्ड एवं सूचना निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर सामाजिक अंकेक्षण समिति को 15 दिन पूर्व उपलब्ध करवाने हेतु निर्देषित कर दिया गया है। जिले के चयनित 705 ग्राम संसाधन व्यक्तियों को 19 जुलाई से 23 जुलाई तक पंचायत समिति स्तर पर प्रषिक्षण दिया जायेगा। सामाजिक अंकेक्षण कार्य राज्य सरकार द्वारा निर्धारित विषेष ग्राम सभाओं के माध्यम से एक ब्लाॅक संसाधन व्यक्ति एवं पाॅच ग्राम संसाधन व्यक्तियों द्वारा किया जाना है। सामाजिक अंकेक्षण समिति द्वारा चार दिन ग्राम पंचायतों में करवाये गए कार्यो एवं रिकार्ड का अध्ययन करने के बाद पाॅचवे दिन कार्याे का विवरण एवं व्यय को ग्राम सभा पढ़कर सुनाया जायेगा। प्रत्येक ग्राम सभा में जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर द्वारा प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया जायेगा। सभी ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा से पूर्व महात्मा गांधी नरेगा योजना में करवाये गए कार्यो पर हुए श्रम एवं सामग्री मद पर हुए व्यय की वाॅल पेन्टिग करवाने के निर्देष जारी कर दिये गए है।
यह है सामाजिक अंकेक्षण कार्य का नियम:- महात्मा गांधी रोजगार गारण्टी अधिनियम, 2005 की धारा 17 एवं महात्मा गांधी रोजगार गारण्टी स्कीमों की लेखा परीक्षा नियम, 2011 के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत की अधिकारिता के भीतर नरेगा योजनान्तर्गत संचालित समस्त कार्यो का प्रत्येक 6 माह में एक बार सामाजिक अंकेक्षण किया जायेगा।
(विकास जादम)
जिला समन्वयक, आईईसी
जिला परिषद, अजमेर
9829357770, 9530300419