जिला स्तरीय शिक्षक दिवस कार्यक्रम कल सूचना केन्द्र में
अजमेर, 4 सितम्बर। शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय शिक्षक दिवस कार्यक्रम कल दोपहर 12.15 बजे सूचना केन्द्र में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के 2 प्रधानाचार्य व 5 शिक्षकों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्राी श्री हेमसिंह भड़ाना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
शिक्षा विभाग के अनुसार संस्था प्रधानों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हनुतिया की आशा माहेश्वरी, राजकीय केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अजमेर की अंशु बंसल एवं शिक्षकों में व्याख्याता श्री सत्यनारायण केवट राउमावि भिनाय, श्री रमेश चन्द शर्मा राउमावि अंराई, किशनलाल गुर्जर राउमावि राउमावि संेदरिया, श्री मुकेश चन्द कलवार राउमावि मसूदा एवं वरिष्ठ अध्यापक मोहम्मद सलीम गांधीनगर किशनगढ को उनके उत्कृष्ट कार्यो यथा गुणात्मक परीक्षा परिणाम विद्यालय में नामांकन वृद्धि विद्यालय में भौतिक विकास, पर्यावरण के विकास, समय की पाबंदी व अनुशासन, विद्यार्थियों में लोकप्रियता व्यक्त्तिव की प्रभावशीलता एवं विकास आदि बिन्दुओं में सर्वश्रेष्ठ होने पर सम्मानित किया जाएगा।