राजस्थान अम्बेडकर षिक्षक संघ का शैक्षिक सम्मेलन 9 से

badmer newsबाड़मेर 08 सितम्बर।
संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन तंवर ने बताया कि राजस्थान अम्बेडकर षिक्षक संघ का दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन 9-10 सितम्बर को जटिया हनुमान मन्दिर चौहटन रोड़ बाड़मेर में सम्पन्न होगा। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि माननीय मेवाराम जैन विधायक बाड़मेर अध्यक्षता माननीय तरूणराय कागा विधायक चौहटन अतिविषिष्ट अतिथि माननीय हिमताराम मेहरा उपखण्ड अधिकारी होगें। तथा विषिष्ट अतिथि श्री डी.डी. खीची अतिरिक्त जिला षिक्षा अधिकारी प्रा.षि. बाड़मेर, शंकरलाल खारेवाल प्रधानाचार्य गोपालसिंह उपजिला षिक्षा अधिकारी मा.षि. बाड़मेर मघाराम हाथला प्रदेष अध्यक्ष बामसेफ राजस्थान होगे।
इस शैक्षिक सम्मेलन का उद्घाटन 9 सितम्बर को समय प्रातः 10 बजे अतिथियों द्वारा किया जायेगा। सम्मेलन में एससी, एसटी, ओबीसी मूल निवासी एवं अम्बेडकर विचारधारा से जुड़े सैकड़ो और षिक्षक बंधु महानुभाव षिरकत करेगें।
सम्मेलन में एससी एसटी ओबीसी की ज्वलत समस्याओं दलित अत्याचार, बैकलाग, आरक्षण बचाओं आदि विचारों पर चर्चा की जायेगी। षिक्षको की समस्याओं पर विचार-विमर्ष कर षिक्षक अपने कर्तव्यों का बेहतरीन तरीके से निर्वहन कर एक सुसभ्य सुसंस्कारिक नागरिक तैयार कर भारत के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाने पर चर्चा की जावेगी। अंत में 17 ब्लॉको के कार्यकारिणी का गठन की जिम्मेदारी सौपी जावेगी। उपरोक्त कार्यक्रम के लिए शहर में संघ के महामंत्री चेतन मूलू संरक्षक षिवलाल जेलिया मोतीलाल फुलवारिया, चितामंण खोरवाल सहित अनेक लोगो की अलग-अलग टोलिया बनाकर अलग-अलग कॉलोनी में सम्पर्क कर सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या आने का आहवान किया।

अर्जुन तंवर
जिलाध्यक्ष
9460404386

error: Content is protected !!