सजग रहने से ही हम आमजन की हर समस्या का निदान कर सकते हैं

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी
अजमेर, 10 सितम्बर, 2016। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकत्र्ता जनता के मध्य जाकर उनकी समस्याओं को जानकर उनके निदान के लिये कार्य करंे। पार्टी कार्यकत्र्ता एवं पदाधिकारियों को अपने आस पास के क्षेत्र में प्रत्येक समस्या के प्रति सजग रहकर आमजन को राहत पहुंचाने के लिये हर समय तत्पर रहना चाहिये।
उक्त उद्गार राजस्थान सरकार के षिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर उत्तर क्षेत्र के कार्यकत्र्ताओ को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये। श्री देवनानी ने तीनो मण्डल पदाधिकारियों से आहवान् किया कि आपके सजग रहने से ही हम आमजन की हर समस्या का निदान कर सकते हैं आप सभी को समर्पण भाव से कार्य करते रहना चाहिये।
रामनगर संत कुटीर में आयोजित सभा को शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने भी सम्बोधित किया। सभा में विकास सोनगरा, जयकिषन पारवानी, सतीष बंसल, योगेष शर्मा, महेन्द्र जादम, धर्मराज गौतम, दीपक शर्मा, प्रकाष बंसल, श्यामसुन्दर, दीपक सिंह राठौड, अनिषा सोनी, शक्तिसिंह कच्छावा, चन्द्रप्रकाष, मंसूर अली, गोविन्द बंसल, राजीव भारद्वाज, सुरेन्द्र शर्मा, संदीप तंवर, किषन बालानी, सुनील कुमार जैन, जगदीष चांवला, प्रदीप अजमेरा, विनोद शर्मा आदि उपस्थित थे। सभा का संचालन महामंत्री जयकिषन पारवानी ने किया अन्त में धन्यवाद उपाध्यक्ष सतीष बंसल ने दिया।

error: Content is protected !!