दौराई / 10 सितम्बर / वार्डपंच संघ पीसांगन के ब्लॉक महासचिव तेजपाल चौधरी ने बताया कि आगामी दिनांक 15 सितम्बर को पंचायतीराज जनप्रतिनिधि उपसरपंच एंव वार्डपंच सुबह11.00 बजे पंचायत समिति पीसांगन के पास एकत्रित होकर जरिये विकास अधिकारी मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन मानदेय और वित्तीय अधिकारो कि मांगो को लेकर दिया जायेगा। गौरतबल है की वर्तमान में उपसरपंचो एंव वार्डपंचो को न तो कोई वित्तीय अधिकार है न ही कोई मानदेय मिलता है और न ही कोई हस्ताक्षर पावर है। इनके पास कोई अधिकार न होने के कारण वो अपने क्षेत्र की छोटी मोटी जरुरतो और समस्याओ को भी हल नही करवा पा रहे जिससे जनता में उनका विश्वास खोता जा रहा हे। इन सभी मांगो को लेकर सभी जनप्रतिनिधियो से संपर्क किया जा रहा है और सभी से अपील कि जा रही है कि गुरूवार 15 सितम्बर को पंचायत समिति पीसांगन के पास अधिक से अधिक संख्या भाग लेकर अपने हित एंव अधिकारो कि लडाई मे शामिल हो। ज्ञापन सभी के संयुक्त नेतृत्व मे सौपा जायेगा। ज्ञापन देने के बाद पीसांगन ब्लाक कार्यकारणी का विस्तार भी किया जायेगा।