बुक बैंक योजना के तहत टर्निंग पाॅइंट एवं संस्कृति स्कूल में शिविर आयोजित
अजमेर, 10 सितम्बर। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल की पहल पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम अजमेर के सहयोग से स्थापित बुक बैंक के तहत आज टर्निंग पाॅइंट व संस्कृति स्कूल में शिविर आयोजित किए गए। इसमें छात्रों एवं दानदाताओं द्वारा दी गई 644 पुस्तकों का संग्रह हुआ। इन पुस्तकों को जरूरतमंदों को वितरित किया जाएगा।
नगर निगम उपायुक्त एवम् नोडल अधिकारी बुक बैंक सुश्री ज्योति ककवानी ने बताया कि बुक बैंक के लिए आज टर्निंग प्वाईट स्कूल एवं संस्कृति स्कूल अजमेर शिविर आयोजित किए गए। इसमें छात्रा-छात्राओं , विद्यालय स्टाफ एवं आमजन द्वारा 644 बुक्स जमा करायी गई। जिसमें टर्निगं पाॅईन्ट स्कुल बुक बैंक में शिक्षाविद् अनन्त भटनागर ने बीएड से सम्बंधित कोर्स की 64 पुस्तकें दान की। यहां रश्मि गौड द्वारा 12 पुस्तके आई.आई.टी., जेईई की, प्रफुल्ल नागर द्वारा जगद्गुरू शंकराचार्य के जीवनी के 10 खण्ड एवम् संस्कृति स्कूल के निदेशक लेफि ए.के. त्यागी तथा छात्रा-छात्राआंे एवम् आमजनो द्वारा 500 पुस्तके विविध प्रकार की दान की गई। जिनका वितरण जरूरतमंदो एवम् पाठको को किया जायेगा। नगर निगम अजमेर एवम् जिला प्रशासन द्वारा दोनो ही विद्यालयो के प्राचार्यो अनन्त भटनागर एवम् लेफि. ए.के. त्यागी को आभार व्यक्त किया गया।