जलझूलनी एकादषी के पावन पर्व पर संगीत की एक बैठक

अजमेर। राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को पुनर्जीवित करने एवं लुप्त हो रहे पुरामहत्व के पर्वों को भव्यता से एवं सामूहिक रूप से मनाने के प्रयास स्वरूप गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जलझूलनी एकादषी के पावन पर्व पर संगीत की एक बैठक सुन्दर विलास स्थित गर्ग भवन में रखी गई है। जिसमें श्री श्रीजी महाराज के कृपा पात्र षिष्य अषोक तोषनीवाल विख्यात शास्त्रीय गायक आनन्द वैद्य एवं आर्ट आॅफ लिविंग के डाॅ. रजनीष चारण अपने भावपूर्ण भक्तिमय गीतों से बैठक को सरोबार करेंगे। साथ ही ठाकुर जी का अनुपन श्रृंगार एवं जलाभिषेक के अतिरिक्त हाथी भाट से पधारे ठाकुर जी की आरती एवं पूजन का कार्यक्रम है। उमेष गर्ग ने बताया उपरोक्त उत्सव में अजमेर के राजनेता, प्रषासनिक अधिकारी महापौर धर्मेन्द्र जी गहलोत, संघ चालक सुनील दत्त जैन, राधा कृष्ण सखा परिवार, तुलसी सेवा संस्थान के पदाधिकारी सहित प्रमुख रसिक वैष्णव भक्त उत्सव में शरीक हो सामूहिक रूप सेआ रती एवंआ पूजन कर इस पौराणिक पर्व के प्रति आस्था प्रकर करेंगे।

उमेष गर्ग

error: Content is protected !!