अपूर्ण आवासों को नवम्बर करेंगे पूर्ण

baran samachar(फ़िरोज़ खान)बारां, 12 सितम्बर। आवासीय योजनाओं के तहत 2015-16 से पूर्व के निर्माणाधीन या अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूरा करने हेतु टेग अधिकारियों की कार्यशाला सोमवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई।

जिला परिषद सीईओ भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि अभी तक कुल 9895 आवास निर्माणाधीन या अपूर्ण है जिन्हे पूरा किया जाना है। कार्यशाला में उपस्थित टैग अधिकारियों यानि ग्राम सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सहायक, आवास प्रेरक, साक्षरता प्रेरक ने इन्हे नवम्बर माह तक पूर्ण करने का आश्वासन दिया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी पंचायतों को ओडीएफ करने का लक्ष्य हासिल करने हेतु भी टैग अधिकारियों को प्रोत्साहित किया गया।

आज से होगा डोल मेले का आगाज

बारां, 12 सितम्बर। शहर की सांस्कृतिक विरासत कहे जाने वाले डोल मेले का मंगलवार को प्रातः 10.30 पर रंगमंच पर विधिवत रुप से समारोहपूर्वक शुभारम्भ होगा। दिन में शोभायात्रा एवं रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मेला अध्यक्ष हरिराज सिंह गुर्जर ने बताया कि पूर्व मंत्री अशोक बैरवा शुभारम्भ समारोह के मुख्य अतिथि होंगे एवं अध्यक्षता पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव नईमुद्दीन गुड्डू, बूंदी कांग्रेस जिलाध्यक्ष समृद्ध शर्मा तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कैलाश शर्मा आमंत्रित अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। दोपहर बाद परम्परागत विमान एवं अखाड़ों के साथ शोभायात्रा का कार्यक्रम होगा। शोभायात्रा सांयकाल 5.30 पर डोल तालाब पहुंचेगा जहां समस्त देव विमानों का जलवा पूजन किया जाएगा। रात्रि को 8.30 पर रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत तेजाजी गायन व नृत्य का आयोजन किया जाएगा।

नगर परिषद आयुक्त कानाराम ने बताया कि शोभायात्रा के मार्ग में इस बार व्यापार मंडल की ओर से जनरेटर द्वारा रोशनी की व्यवस्था रहेगी। साथ ही पूरा मेला परिसर पर सीसीटीवी केमरा के माध्यम से नजर रखी जाएगी। उन्होने बताया कि नगर परिषद की ओर से मेले के आयोजन को लेकर सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। शहरवासियों से मेले का आनंद लेने एवं सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।

error: Content is protected !!