बीकानेर। लायन्स क्लब बीकानेर मल्टीविजन की कार्यकारिणी सत्र 2016-17 का शपथ ग्रहण समारोह विधायक सिद्धि कुमारी के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी सकारात्मक सेवा गतिविधि में साथ-साथ कार्य करने का आनन्द स्वयं में एक अनूठा अनुभव होता है । विशिष्ट अतिथि एस.के. गुप्ता थे। मुख्य वक्ता पी.डी.जी. लॉयन एस.सी. जैन थे। कार्यक्रम के संस्थापन अधिकारी लॉयन भरत चौधरी ने क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष लायन राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष लॉयन अरूण जैन, अविनाश भार्गव, दुर्गेश सक्सेना व सचिव डॉ. टी.जी. भटनागर, टेल टिविस्टर लॉयन रचना सोनी, टेमर लॉयन नीरज भटनागर तथा सदस्यता विस्तार अध्यक्ष डॉ. एम.एम. सक्सेना सहित क्लब के अन्य कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथग्रहण करवाई । लायन्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन शशांक सक्सेना ने प्रारम्भ में स्वागत भाषण प्रस्तुत किया । विशिष्ट कार्यों के लिए संजय पुरोहित व उमाशंकर आचार्य का सम्मान किया गया। आगन्तुकों का आभार डॉ. टी.जी. भटनागर ने ज्ञापित किया ।
— मोहन थानवी