मानव श्रंखला बनाकर निगम को घेरा , उपायुक्त ने माना गलत नक्शा हुआ जारी
कोटा 19 सितंबर नगर निगम द्वारा दशहरे मैदान का गलत नक्शा समाचार पत्रों में प्रकाशित कर साजी देवड़ा को प्रगति मैदान का हिस्सा बताने से आक्रोशित हजारों महिला पुरुष और बच्चों ने सामाजिक कार्यकर्ता पार्षद मोहम्मद हुसैन के नेतृत्व में बकरा मंडी से नगर निगम तक पैदल मार्च कर विरोध रैली निकाली लोगों ने मानव श्रंखला बनाकर नगर निगम भवन को आधे घंटे तक घेरे रखा जिसके बाद हुसैन ने आयुक्त महापौर के नाम का ज्ञापन उपायुक्त अशोक कुमार त्यागी को देकर गलत नक्शा प्रकाशित करने वाले अधिकारीयों पर कार्यवाही करने तथा दोबारा सही नक्षा बना कर प्रकाशित करने की मांग की ज्ञापन लेने के बाद उपआयुक्त ने माना की यह नक्षा गलत प्रकाशित हो गया है जिसे सही कराकर दोबारा प्रकाशित किया जायेगा और साजी देवड़ा में एक भी मकान नहीं हटाये जायेंगे जिसके बाद आक्रोषित लोगों का गुस्सा सांत हुआ इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए हुसैन ने कहा की निगम प्रशाशन ने शहर के विकास पर सालाना 30 करोड़ का बजट रखा है वही दूसरी ओर प्रगति मैदान के नाम पर 150 करोड़ रूपये फिजूल खर्च करने की योजना बना रहा है हुसैन ने कहा की शहर को प्रगति मैदान की जरुरत नहीं विकास की जरुरत है जिसे भजपा बोर्ड भूल चूका है इस मौके पर पूर्व पार्षद सलीम खान , आम आदमी पार्टी नेता राजेन्द्र मीणा , पोपुलर फ्रंट ऑफ़ इण्डिया के जिला अध्यक्ष सोएब अहमद ,वेलफेयर पार्टी ऑफ़ इंडिया के आशिफ हुसैन, कांग्रेस नेता आशिफ मिर्जा ,कोंग्रेस अल्पसंख्यक के दिलदार खान ,ने भी लोगों को संबोधित किया इस मौके पर हजारों लोग मौजूद रहे