मेरी लोकप्रियता के कारण मुझे किया जा रहा बदनाम ः धीरज गुर्जर

dheeraj-gurjarभीलवाड़ा 26 सितम्बर ः जहाजपूर विधायक धीरज गुर्जर व उनके परिवार पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा की मेरी लोकप्रियता के कारण मुझे बदनाम करने की साजिश की हैं।
गोरतलब है की रीठ ग्राम के सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा ने शनिवार देर रात भीमगंज थाने मे मुकदमा दर्ज करवाया जिसमें विधायक व उनके भाई पर चन्दे के रूप मे 10 लाख रूपये की मांग कर उनके गुट मे शामिल होने का आरोप लगाया ओर शनिवार रात 10 लाख की मांग पूरी नही करने पर सेवा सदन रोड से गुजरते समय कार मे आये कुछ लोगों ने रोक कर मारपीट की
थाना प्रभारी महावीर राव ने बताया की मारपीट की घटना के समय विधायक मौजूद नही थे।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताते हुए इसे भाजपा का षडयंत्र बताया।पहली बार बिना छानबीन के मुकदमा दर्ज कर लिया।
आज विधायक प्रेस वार्ता मे बताया की पुलिस ने बिना जांच के मुकदमा दर्ज कर तत्परता दिखाई उसी तरह वो दुसरे मुकदमाे मे क्यों नही दिखती
मांडलगड ब्लॉक अध्यक्ष रफीक टांक,पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय,युवा नेता कपिल सुखवाल,छात्रसंघ अध्यक्ष सुभाष सनाढ्य,पार्षद जफर टांक, पार्षद रूखासाना बानो,महामंत्री अरूण व्यास,सीताराम गुर्जर,चाँद मोहम्मद,कैलाश तेली,प्रभु नाथ,मुकेश खटीक,कय्युम लोहार,शंकर मीणा ने धटना की निंदा की।
जहाजपूर से रामकुमार मीणा DR हेम सुरतानिया,DR पृथ्वी राज मीणा, देवेंद्र सिंह,अनिल उपाध्याय, बाबू लाल मीणा,नगर अध्यक्ष सद्दीक पठान,पार्षद कमल बांगड,लतीफ पठान,शब्बीर मोहम्मद, रामस्वरूप रेगर,महेश मीणा,लव सिंह,अकित आर्य,नासिर असरफी, सकील टांक, बाबु लाल खटीक व अन्य कांग्रेसीयो ने घटना की कड़ी निन्दा की ओर आंदोलन की चेतावनी दी।
पूरे जिले मे इस घटना की कांग्रेस के नेता से लेकर कार्यकर्ताओ ने कड़ी निन्दा की ओर झूठे मुकदमो मे विधायक को फसाने की भाजपा की साजिश करार दिया। ओर मुकदमा नही उठाने पर पूरे जिले मे आन्दोलन की चेतावनी दी।
आज़ाद मोहम्मद ब्यूरो चीफ़ भीलवाड़ा की रिपोर्ट

error: Content is protected !!