ग्राम सभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार ने दिये निर्देष

2 अक्टूबर को आयोजित होगी विषेष ग्राम सभा

zila parishad thumbअजमेर 27 सितम्बर। राज्य सरकार ने 02 अक्टुबर को आयोजित विषेष ग्राम सभा में ग्राम पंचायत के विकास कार्यो के प्रस्ताव तैयार करने में महिलाओं की भागीदारी सुनिष्चित करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं भाग लेने के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देषित किया गया। 02 अक्टुबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभा में आगामी वित्तिय वर्ष 2017-18 के विकास कार्यो पर चर्चा कर वार्षिक कार्ययोजना पर विचार विमर्ष किया जायेगा।
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलराम मीणा ने बताया कि 02 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभा में 14 अक्टूबर से आयोजित होने वाले पंचायत शिविर कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा, महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत वर्ष 2016-17 के पूरक एक्शन प्लान का अनुमोदन एवं वर्ष 2017-18 के एक्शन प्लान मे सम्मिलित करने वाले प्रस्तावों पर चर्चा, राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति की समीक्षा, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शोचालय के उपयोग के लिए प्रेरित करने, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने वाली पेंशन योजनाओं का समय पर भुगतान, जलग्रहण योजना से संबंधित प्रस्तावो पर ग्राम सभा मे चर्चा की जायेगी। ग्राम पंचायत भवनों एवं अटल सेवा केन्द्रो के बाहर विभागीय की योजनाओं के संबध आम जन को सूचना उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत को आंवटित व्यय राशि का विवरण वॉल पेंटिग द्वारा अंकित किये जाने के निर्देश जिले के सभी विकास अधिकारियों को दे दिये गये है।
(विकास जादम)
जिला समन्वयक, आईईसी
जिला परिषद, अजमेर
9829357770, 9530300419

error: Content is protected !!