छाछ मे निकली छिपकली युवक की हालत खराब

bhilwara-newsभीलवाड़ा। त्रिवेणी स्थित एक होटल में खाने के दौरान छाछ में छिपकली निकलने से युवक की हालत बिगड़ गई। उसे राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पीडि़त की रिपोर्ट पर होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
बीगोद थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि करौली निवासी राहुल सैनी यहां आगूंचा में कार्यरत पिता के पास आया था। शुक्रवार की शाम वह त्रिवेणी स्थित गोपाल शर्मा होटल पर खाना खाने गया। खाने के दौरान छाछ में छिपकली निकलने से राहुल की हालत बिगड़ गई। उसे तत्काल राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया

आज़ाद नेब
ब्यूरो चीफ भीलवाड़ा

error: Content is protected !!