छज्जा गिरने से कैदी घायल, उदयपुर रैफर

bhilwara-newsभीलवाड़ा 1अक्टूबर शनिवार को बारिश व अधंड़ के दौरान जिला जेल में छज्जा गिरने से एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से जेल स्टाफ के साथ ही कैदीयों में खलबली मच गई। बंदी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से उदयपुर रैफर कर दिया गया।
जेल उपाधीक्षक सुमन मालीवाल ने बताया कि शनिवार को जिला जेल में बंद सुभाषनगर निवासी बंदी बलवंत (26) पुत्र गोपाल सिंह नहाने के लिए बैरिक से बाहर निकला। इसी दौरान अंधड़ व बारिश आने से वह लंगर की खिड़की के छज्जे के नीचे खड़ा हो गया। अचानक छज्जा टूटा और बलवंत पर गिर गया। इससे बलवंत गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसकी चीख सुनकर जेल प्रहरी व अन्य स्टॉफ मौके पर पहुंचा और बंदी को तुरंत ही जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रैफर कर दिया। जेल उपाधीक्षक ने बताया कि बलवंत पर एक अन्य साथी के साथ मिलकर एक वकील शैलेंद्र वर्मा को चाकू घोंपने का आरोप है।
आज़ाद नेब
ब्यूरो चीफ़ भीलवाड़ा

error: Content is protected !!