बीकानेर,9 अक्टूबर। देशनोक में शनिवार को करणी माता के जन्म दिन के उपलक्ष में करणी माता की भव्य शोभायात्र बड़ी धूमधाम से निकाली गई,जो कस्बे के मुख्य मार्गों से निकली।
प्रातः करणी माता मंदिर के मुख्य दरवाजे से रवाना हुई शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई तेमड़े राय मंदिर पहुुंची मुख्यय द्वार से ज्योही शोभायात्र निकली गेट के बाहर खड़े श्रद्धालुओं ने करणी माता के जय जय कारे लगाए। शोभायात्र बैंक,नगर पालिका,हॉस्पिटल,बालिका विद्यालय के पास से ,जैन जहवार मंडल होते हुए तेमड़े मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह घर कीे दीवारों एवं मकानों की छतों पर,स्कूल की दीवारों पर बैठे श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और शोभायात्र पर पुष्प वर्षा की गई। श्रद्धालु करणी माता की चिरजाये भजन गा रहे थे। शोभायात्र में महिलाएं,पुरूष व बच्चों सहित सभी आयुवर्ग के लोग शामिल हुए।
mohan thanvi
modl x11 in play store not instolation