वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञोपवीत संस्कार

कोटि गायत्री महायज्ञ स्थल पर ,हवन कुंड निर्माण पूर्ण

bikaner samacharबीकानेर, 26 अक्टूबर। आचार्य महानंद वैदिक यज्ञ समिति के तत्वावधान में वयोवृद्घ पंडित नथमल पुरोहित के सान्निध्य में 2 नव बर से 11 नव बर तक महानंद तलाई के रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में होने वाले कोटि गायत्री महायज्ञ स्थल पर बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 6 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया।

यज्ञोपवीत संस्कार के दौरान पंच गव्य आदि से शुद्घिकरण किया गया तथा नित्य संध्या वंदन करने सहित विविध धार्मिक अनुष्ठान करने के संकल्प दिलवाए गए। बटुकों ने पार परिक रूप से मृगछाल पहनी तथा गुरुकुल पर परा के अनुसार स्लेट व सामग्री लेकर ’’मैं काशीजी पढऩे जाऊंगा’’आदि के उद्घोष करते हुए दौड़ लगाई। इस अवसर पर यज्ञ आयोजन समिति के सदस्य, आयोजन समिति के शिव कुमार आचार्य, दाऊलाल कल्ला, विजय आचार्य, पवन जोशी व रोहित आचार्य, वेदपाठी ब्राह्मण तथा यज्ञोपवीत संस्कार करवाने वाले बालकों के परिजन मौजूद थे।

आयोजन से जुड़े रविन्द्र .आचार्य ने बताया कि यज्ञ स्थल पर 25 हवन कुंडों का निर्माण पंडितों की देखरेख में हो गया है। यज्ञ स्थल पर आम लोगों की सुविधा के लिए सफाई तथा शौचालय आदि का निर्माण कार्य चल रहा है।

error: Content is protected !!