चितौडिया ने की बुंदेल के खिलाफ कार्यवाही की मांग

अजमेर नगर निगम के वार्ड 49 में कांग्रेस के प्रत्याषी रहे कौषल चित्तौडिया ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला अध्यक्ष अलका लम्बा, महिला प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह जी, प्रभारी चेतन डूडी, रूबी खान, हेतराम सिंघटिया, अजमेर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल को पत्र लिख कर अजमेर षहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
उन्होंने बताया कि लक्ष्मी बुन्देल और उन्होंने ने कांग्रेस पार्टी से टिकट मांगा था। कोर्ट में लंबित एक मामले की वजह से लक्ष्मी बुन्देल को टिकट नहीं मिला। टिकट कौशल चित्तोड़िया को दे दिया। उनका परिवार पिछले 70 साल से कांग्रेस पार्टी में सेवाएं देता चला आ रहा थे और अभी वर्तमान मे कौशल चित्तोड़िया मण्डल अध्यक्ष भी हैं और 2005 मे भाभी मीरा चित्तोड़िया कांग्रेस पार्टी से पार्षद भी रह चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे ही उनको कांग्रेस पार्टी का टिकट मिला तो लक्ष्मी बुन्देल ने उनके खिलाफ मिडिया के माध्यम से गंभीर आरोप लगाना और बदनाम करना शुरू कर दिया, जिससे कि वे चुनाव हार जाये। इतना ही नहीं उन्होंने निर्दलीय घनश्याम वर्मा का ओपन सपोर्ट किया, जिससे चित्तोड़िया चुनाव हार गए। चितोड़िया ने लक्ष्मी पर बदनाम करके चुनाव हराने का और सामाजिक, आर्थिक और मानसिक दशा खराब होने पर अलवर गेट थाने और एसपी को शिकायत पेश कर अदालत का रास्ता अपनाया है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!