आचार्य कुल संभागीय सम्मेलन आयोजित

bikaner samacharबीकानेर, 19 नवम्बर। राष्ट्रीय संगठन ‘आचार्य कुल’ से सम्बद्ध, बीकानेर संभाग का संभागीय सम्मेलन शनिवार को धरणीधर महादेव मंदिर सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण व विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया।
कर्यक्रम में वक्ताओं ने आचार्य विनोबा भावे के व्यक्तित्व व कृतित्व का परिचय देते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी भी आयोजित की गई।
इनका हुआ सम्मान-इस अवसर पर डॉ. हीरालाल श्रीमाली, डॉ. मदन केवलिया, डॉ. जयप्रकाश भांभू, डॉ. नंदकिशोर पुरोहित, डॉ. रचना तैलंग, राजेश चूरा, डॉ. मदनमोहन व्यास, राघादेवी, नारायण व्यास, मनमोहन व्यास, डॉ. महेन्द्र व्यास, अरविंद मिढ्ढ़ा पूनमचंद का सम्मान किया गया।
संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष खुशाल चंद व्यास ने बताया कि रविवार को सांय 5 बजे लोकतंत्रा में शिक्षा-प्रशासन एवं भारतीय शिक्षा पाठ्यक्रम विषयक संगोष्ठी होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएएस जगदीश चन्द्र पुरोहित व अध्यक्ष पूर्व कुलपति डॉ. डी एन पुरोहित होंगे।

error: Content is protected !!