मुंबई में एक सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मुंबई के एक पांच सितारा होटल में छापेमारी कर एक भारतीय मॉडल और एक रुसी महिला को हिरासत में लिया है। फिलहाल सभी को जुहू पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। पुलिस को जानकारी मिली थी की जुहू के एक पांच सितारा होटल में दो दलाल है जो लड़कियों को लेकर पहुंचे हैं और वहीं पर कोई बड़ी डील होने वाली है।
इस जानकारी के मिलने के बाद पुलिस ने होटल के कमरें में रेड किया और चार लोगों को हिरासात में लिया। हिरासत किए गए लोगों एक भारतीय मॉडल और रुसी महिला समेत दो दलाल शामिल थे। जानकारी के मुताबिक ये भारतीय मॉडल कई टीवी ऐड और विज्ञापनों में काम कर चुकी है।